Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आवारा कुत्तों के लिए बनाया गया फूड प्वाइंट, लेकिन नहीं दिया जा रहा भोजन
4/3/2026 4:29:37 PM IST
190
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर के तारापुर नगर पंचायत की एक अच्छी पहल अब लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। आवारा कुत्तों के लिए बनाए गए “फूड प्वाइंट” अब सिर्फ दिखावा बनकर रह गया हैं। नगर पंचायत ने दो जगहों पर स्टैंड और बर्तन तो लगा दिए, लेकिन न खुद वहां भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और न ही लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल आवारा कुत्तों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तारापुर नगर पंचायत ने करीब पांच महीने पहले एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसके तहत धोनी और फैजलीगंज इलाके में बैनर लगे स्टैंड और बर्तनों के साथ डॉग फूड प्वाइंट बनाए गए थे। नगर पंचायत ने लोगों से अपील की थी कि वे घर का बचा हुआ खाना कूड़े में फेंकने के बजाय इन फूड प्वाइंट पर डालें, ताकि आवारा कुत्तों को भोजन मिल सके। लेकिन तस्वीर कुछ और ही है ।शुरुआती तीन-चार दिनों तक तो यहां भोजन डाला गया लेकिन उसके बाद यह पहल पूरी तरह ठप पड़ गई।एक तरफ नगर पंचायत की अनदेखी, तो दूसरी तरफ लोगों में जागरूकता की कमी दोनों ने मिलकर इस योजना को बेअसर बना दिया। अब इन फूड प्वाइंट पर लगे बर्तन गंदे और सूखे पड़े हैं। जहां पहले कुत्तों के लिए भोजन की व्यवस्था होनी थी, वहां अब गंदगी और लापरवाही का नजारा देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन जगहों पर ये बर्तन लगाए गए हैं, वहां पहले से ही कूड़ा फेंका जाता रहा है और सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। ऐसे में लोग वहां खाना डालने के बजाय अपने घरों के बाहर ही कुत्तों को बचा हुआ भोजन दे देते हैं। एक अच्छी सोच और पहल, अगर सही तरीके से लागू न हो तो कैसे बेकार साबित हो सकती है, इसका उदाहरण है तारापुर का यह “डॉग फूड प्वाइंट” प्रोजेक्ट। अब देखना होगा कि नगर पंचायत इस ओर दोबारा ध्यान देती है या यह योजना यूं ही बेरुखी की भेंट चढ़ जाएगी।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
जमशेदपुर में शुरू हुई विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवा, अब शहर में ही मिलेगा अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
#
नियुक्ति पत्र बांटने गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पत्थरबाजी पर कह दी दिल की बात...
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
नगर पंचायत जामताड़ा में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, लोगों को मिलेगा 24×7 स्वास्थ्य लाभ