Date: 16/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे गृह जिला का दौरा, तैयारियां जोरो पर
4/21/2026 1:34:44 PM IST
119
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 26 अप्रैल को अपने गृह जिला मुंगेर मे तारापुर विधानसभा के असरगंज प्रखंड स्थित बैजलपुर का दौरा करेंगे। इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में भी शामिल होंगे, जिससे यह दौरा और भी खास माना जा रहा है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर असरगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध ढोल पहाड़ी पर इकोटूरिज्म परियोजना का शिलान्यास करेंगे। दरअसल जिला प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना के शुरू होने से न केवल क्षेत्र का पर्यटन विकास होगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के अनुसार, ढोल पहाड़ी को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी।इसके बाद मुख्यमंत्री तारापुर स्थित सिंचाई भवन अतिथि गृह पहुंचेंगे, जहां आमजन की ओर से उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी की संभावना है। मुख्यमंत्री इस दौरान लोगों से सीधे संवाद भी कर सकते हैं। अपने दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था की स्थिति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। खुद मुंगेर जिला अधिकारी निखिल धनराज अपने सभी अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका अपने गृह जिले का पहला दौरा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
TMC में बड़ी टूट के संकेत, पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
#
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की प्रगति पथ यात्रा,बोले सांसद ढुल्लू महतो ...
#
MSME टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर का सीएम ने किया शिलान्यास, युवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण
#
सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि कल, झरिया में श्रद्धांजलि सभा को लेकर तैयारी पूरी
#
मुनिडीह वाशरी हादसे के पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा, अनुपमा सिंह ने वीडियो कॉल पर की बात
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद में भीषण सड़क हादसा, एक महिला की गई जान, पांच घायल
#
झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल का हुआ विस्तार विकास पाठक बनें सचिव सह प्रवक्ता
#
हिंदू नाम बता कर मुश्लिम युवक ने लड़की से दोस्ती, ईद पर होटल में बुलाया, फिर...
#
कोलयांचल लाइव का खबर का असर : निर्माणाधीन पुल में आई दरार की खबर चलने के बाद जांच के लिए पहुंचे उपायुक्त, ठीकेदार पर करवाई का दिया निर्देश.......
#
UPI, पैन कार्ड से लेकर ATM तक बदल गए नियम, जानिए...