Date: 16/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बड़े हादसा को आमंत्रण दे रहा पुल , धड़ल्ले से गुजर रहे भारी वाहन, पुलिस बनी मूकदर्शक
4/21/2026 1:34:44 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad: अरवल के किंजर बाजार स्थित राष्ट्रीय मार्ग-33 पर पुनपुन नदी पर बना ब्रिटिश कालीन आरसीसी पुल अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। विशेषज्ञों द्वारा पहले ही इस पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया जा चुका है, बावजूद इसके बड़े वाहनों की आवाजाही खुलेआम जारी है। स्थिति यह है कि पुल के दोनों ओर लगाए गए लोहे के बैरियर भी अब पूरी तरह टूट चुके हैं। बताया जाता है कि एनएच-33 के गया प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के अनुरोध पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने इस पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर स्थायी बैरियर लगाए गए थे, लेकिन बीते दो-तीन महीनों में ये बैरियर कई बार क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। पिछले आठ-दस दिनों से तो बैरियर पूरी तरह गायब है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिन-रात बड़ी मालवाहक गाड़ियां बेखौफ पुल से गुजर रही हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद किंजर पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है। वहीं, एक और सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कुर्था मोड़ के पास तैनात होमगार्ड जवान द्वारा पुल की ओर जाने वाले भारी वाहनों के नंबर प्लेट की मोबाइल से स्कैनिंग या फोटो ली जा रही है। लोगों का कहना है कि जब प्रतिबंध के बावजूद वाहनों का आवागमन जारी है, तो केवल नंबर प्लेट की तस्वीर लेने से क्या लाभ हो रहा है और इस कार्रवाई का उद्देश्य क्या है। अधिवक्ता डॉ. कौशलेंद्र नारायण ने भी इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि बैरियर की निगरानी में लगे कर्मियों द्वारा वाहनों के नंबर प्लेट की फोटो लेने का औचित्य स्पष्ट होना चाहिए। यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा है, तो संबंधित अधिकारियों को विधिसम्मत कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर पुल पर तत्काल प्रभाव से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोका जाए, बैरियर की मरम्मत कर सुरक्षा व्यवस्था बहाल की जाए और संभावित हादसे को टालने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मामला बीसीसीएल का : तेरह वर्षों से एक ही जगह संवेदनशील कुर्सी पर जमे हुए हैं कई अधिकारी, गोंदूडीह का संजय चर्चे में...
#
हल्दीपोखर सड़क की बदहाली खोल रहा है सरकार का विकास का पोल .
#
डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप; खाली कराया परिसर.
#
गंगा का जलस्तर बढ़ने से मुंगेर में बाढ़ की आशंका, प्रशासन अलर्ट
#
मानसून की रफ्तार धीमी, कई राज्यों में बारिश के आसार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़े हादसा को आमंत्रण दे रहा पुल , धड़ल्ले से गुजर रहे भारी वाहन, पुलिस बनी मूकदर्शक
#
महिला आरक्षण बिल को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजा पोस्टकार्ड ,कहा ...
#
LPG, पेट्रोल-डीजल और ATF को लेकर राहत, 1 जुलाई से बदले नियमों का दिखेगा असर
#
पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता, हत्या के आरोपी को घंटो में किया गिरफ्तार
#
डॉक्टर के पास आई महिला बनी शिकार, घर लौटते वक़त...