Date: 03/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डॉक्टर के पास आई महिला बनी शिकार, घर लौटते वक़त...
6/3/2026 6:49:17 PM IST
47
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े चैन छिनतई की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हजारीबाग की रहने वाली एक महिला से अज्ञात युवक ने सोने की चैन छीन ली और मौके से फरार हो गया। हालांकि, जिस युवक पर आरोप लगाया जा रहा है, उसके पुलिस हिरासत में होने की भी बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी नेहा परवीन अपने परिजनों के साथ गोविंदपुर स्थित डॉक्टर संजय कुमार को दिखाने आई थीं। रास्ते की सही जानकारी नहीं होने के कारण वे स्वागत पेट्रोल पंप के समीप रुकी हुई थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और उनके गले से सोने की चैन झपटकर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक के बाल लंबे थे और उसने टी-शर्ट पहन रखी थी। घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद उन्होंने गोविंदपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं आरोपी पक्ष की ओर से भी बयान सामने आया है। आरोपी के।पिता रईसुद्दीन का कहना है कि उनके लड़के को इस मामले में जानबूझकर फंसाया जा रहा है। दोनों पक्षों के दावों के बाद मामला और भी पेचीदा हो गया है। ऐसे में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और मामले की सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह चैन छिनतई की वास्तविक घटना है या फिर इसके पीछे कोई पुराना विवाद और साजिश छिपी हुई है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जामताड़ा नगर पंचायत ने पेश किया तीन माह का रिपोर्ट कार्ड, अब हर महीने मिलेगी जानकारी
#
ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स ने किया प्रदर्शन, बेहतर भुगतान और पारदर्शी नीति की मांग
#
मंदिर के दान पेटी ले उड़े चोर, लगभग 70 हजार पर किये हाँथ साफ
#
टाटा मोटर्स की बस जलकर हुई राख,बिजली के खंभे से निकली थी आग की चिंगारी
#
कार को बचाने के टला बड़ा हादसा :फ्लाई ऐश लदा हाईवा टावर पोल से टकरा डिवाइडर पर चढ़ा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एक ही परिवार के दो बच्चे समेत तीन की लाश कुंआ से हुआ बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी
#
बेटा नहीं होने पर जेठानी-देवरानी की हुई पिटाई,सदर अस्पताल में इलाज़ जारी
#
तेज रफ़्तार ने ली दो मासूमो को जान,गांव वाले आक्रोशित
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे गृह जिला का दौरा, तैयारियां जोरो पर
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने में देश के युवा निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका -राज्यपाल