Date: 23/04/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सरकारी शिक्षक को आपराधियो ने मरी गोली ,मौके पर हुई मौत ,जाँच में जुटी पुलिस 
 

4/23/2026 11:32:44 AM IST

41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : बिहार के भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत तुलसी छपरा गांव में आज सुबह एक हृदयविदारक घटना हुई  हुई है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक सरकारी शिक्षक नीरज कुमार को  गोली मारकर हत्या कर दी।बताया जाता है की नीरज कुमार सुबह अपने घर पर गाय को चारा खिला रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही नीरज कुमार जमीन पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। शिक्षक की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट