Date: 02/04/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 हवा में झूल रहा है पुल्ल का पिलर बारह से ज़ादा गांव खतरे में  
 

4/2/2026 2:03:02 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :मुंगेर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है । जहां एक पुल का दो पिलर हवा में झूलता दिख रहा है, और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है । लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस खतरनाक पुल से हर दिन हजारों लोग गुजर रहे हैं । और जिम्मेदार अधिकारी चुप हैं । ये मामला तारापुर विधानसभा क्षेत्र का है । जो राज्य के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी का इलाका है ।इसके बावजूदअब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है ।  मुंगेर जिला मुख्यालय से 60 किलो मीटर दूर अवस्थित टेटिया बंबर प्रखंड के कटियारी पंचायत में महाने नदी पर बना यह पुल इन दिनों खतरे का संकेत दे रहा है । पुल के ऊपर सड़क तो बिल्कुल दुरुस्त दिखती है । लेकिन नीचे का नजारा डराने वाला है । पुल के दो पिलर का अधिकतर भाग हवा में झूल रहे हैं क्योंकि पिलरों के नीचे की मिट्टी और बालू नदी के पानी के साथ बह चुकी है । स्थिति इतनी गंभीर है कि पुल का पूरा भार अब कमजोर पिलरों पर टिका हुआ है । विशेषज्ञों की मानें तो अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है । इस पुल से हर दिन सैकड़ों वाहन और एक हजार से ज्यादा लोग गुजरते हैं । यह पुल पतघाघर-जमुआ मार्ग को जोड़ता है और करीब 12 से ज्यादा गांवों की लाइफलाइन बना हुआ है । अगर यह पुल टूटता है तो पतघाघर, खपरा, पौड़िया, सुपोल जमुआ, गोनय, सराय, चांदपुर समेत कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट जाएगा । स्थानीय लोगों का कहना है कि पूल काफी पुराना और जर्जर हो चुका है । पिछले कई महीनों से यह हालत बनी हुई है । पूल के नीचे का पिलर हवा में झूल रहा है । उन्होंने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी । लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई । सबसे बड़ा सवाल यही है । क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है । क्या हजारों लोगों की जान खतरे में डालकर जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। अब देखना होगा कि इस खबर के बाद प्रशासन जागता है या फिर किसी अनहोनी का इंतजार किया जाएगा ।
 
कोलयांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट