Date: 15/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बाइक चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार,8 बाइक बरामद,सिटी एसपी ने बताया ....
4/22/2026 5:48:13 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। इस बात की जानकारी धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता कर मिडिया को दी जानकारी।उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक चोरी की बाइक के साथ किसान चौक की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान किसान चौक के पास दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जहां वे चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत कुमार महतो, मुकेश कुम्हार, श्यामलाल महतो और विजय महतो उर्फ हरिलाल महतो शामिल हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सभी आरोपी पहले भी चोरी, ट्रक चोरी और डकैती जैसी घटनाओं में संलिप्त रहे हैं और कई बार जेल जा चुके हैं। बरामद मोटरसाइकिलों में हीरो स्प्लेंडर प्लस और होंडा शाइन समेत अन्य वाहन शामिल हैं, जिनमें कुछ बिना नंबर प्लेट के भी पाए गए है। इसको लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, हत्या या आत्महत्या में उलझी रेल पुलिस
#
छत से गिरकर जख्मी अधेड़ की मौत, परिजन ने किया हंगाम
#
बिष्टुपुर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार
#
स्कूल से लौट रहे छात्र पर हमला, ट्यूशन टीचर पर लगा साजिश का आरोप
#
कतरास पुलिस में विरु और जय की जोड़ी चर्चे में।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
NEET पेपर लीक मामले पर भाजपा पर गर्म हुआ यूथ कांग्रेस ,उग्र प्रदर्शन कर पीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
#
दुलाडीह में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में बोले स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
#
PMO ने बनाया खास प्लान, पीएम मोदी ने की अपील, जानिए...
#
बाइक चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार,8 बाइक बरामद,सिटी एसपी ने बताया ....
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी मोहन मांझी सहयोगी संग गिरफ्तार, डीएसपी ने किया खुलासा