Date: 23/04/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

परिवहन विभाग कि  अवैध वसूली के खिलाफ ड्राइवरों ने खोला मोर्चा, सड़क जाम कर काटा बवाल 

4/23/2026 11:32:44 AM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger  : मुंगेर जिला अंतर्गत तेलिया तालाब के पास मुंगेर आने वाले मार्ग पर उस समय जाम लग गया जब वाहन चालकों ने परिवहन विभाग की मनमानी और वाहन चालकों से अवैध रूप से एक दिन में दो दो बार चलान काटने को लेकर ड्राइवरों का गुस्सा फूट पड़ा और वे सड़क जामकर बवाल काटा। जमा की सूचना के बाद स्थानीय थाना मौके पर पहुंच ड्राइवरों को काफी समझा बुझा का मामला शांत करवाया और उसके बाद सड़क जाम हटा । ड्राइवरों ने बताया कि परिवहन पदाधिकारी के ड्राइवर के द्वारा लगातार पासिंग के नाम पर अवैध उगाही की जा रही है और अगर वे पैसे नहीं देते है तो एक दिन में दो दो बार चलान कटवा दिया जाता है । ऐसे में वे गरीब कहां जाएं।  हालांकि इस मामले में परिवहन विभाग की और से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।  पर सड़कों पे इस तरह के खेल से ड्राइवर लगातार आर्थिक दोहन का शिकार होते रहते है ।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट