Date: 23/04/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लकड़ी टाल में अचानक लगी आग ,मची  अफरा-तफरी 

4/23/2026 5:38:33 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamshedpur :.जमशेदपुर के NH-33 स्थित मानगो क्षेत्र में आज  एक लकड़ी टाल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।यह घटना टेलीफोन एक्सचेंज के बगल में स्थित आशुतोष कुमार के गोदाम में हुई, जहां देखते ही देखते आग ने  विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। समय पर दमकल टीम के पहुंचने और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।
इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बोनोद केसरी की रिपोर्ट