Date: 13/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमशेदपुर: बर्मामाइंस गोलीकांड में घायल आफताब आलम की मौत, थाने पर हंगामा, इलाके में सुरक्षा कड़ी
8/4/2026 11:57:11 AM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर :
बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के चर्चित गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल आफताब आलम ने मंगलवार तड़के कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद शहर में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। गोली लगने के बाद आफताब को पहले जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया था। आज सुबह करीब चार बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती स्थित कंटेनर यार्ड के समीप मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने आफताब आलम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में आफताब को कई गोलियां लगी थीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इधर, आफताब आलम की मौत के बाद बर्मामाइंस और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल व्याप्त है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छात्रा हत्याकांड का खुलासा 35 वर्षीय आरोपी शिशु टुडू गिरफ्तार......
#
पत्ता गोभी की आड़ में शराब तस्करी का हुआ
खुलासा, 711 लीटर शराब बरामद दो गिरफ्तार ...
#
पारसनाथ स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, नौ बोतल विदेशी शराब बरामद..
...
#
मुंगेर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ 7 गिरफ्तार, भागलपुर तक जुड़े तस्करी के तार होने की आशंका.....
#
शराब दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी का आरोप फर्जी चालान थमाने का दावा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जहाजटांड़ में सड़क विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना का काम कराया बंद
#
बाघमारा में शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती पर JMM और BJP के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मंचों से गरजी सियासत
#
जमशेदपुर: बर्मामाइंस गोलीकांड में घायल आफताब आलम की मौत, थाने पर हंगामा, इलाके में सुरक्षा कड़ी
#
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का विराम, कहा- टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखेंगे
#
छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग