Date: 24/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 ट्रक ने तरबूज से भरी गाड़ी पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, 2 घायल

4/24/2026 12:37:20 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: फोर लेन NH-922 पर शुक्रवार की सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। तरबूज से लदी एक पिकअप गाड़ी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में लदा सारा तरबूज सड़क पर फैल गया और गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप गाड़ी के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद फोर लेन पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस तरह की दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। पुलिस मौके की जांच में जुटी है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट