Date: 09/07/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

4/24/2026 12:37:20 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: सिदगोड़ा में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. खालसा क्लब के पास छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, जिसके पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया गया. जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी जा रही है. पकड़े गए आरोपी की पहचान बागबेड़ा निवासी मनीष मुखी के रूप में हुई है। वही सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया. पुलिस इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट