Date: 22/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ससुर पर लगा बहु को निर्वस्त्र कर बेरहमी से की पिटाई करने का आरोप, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार
4/24/2026 12:37:20 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad: जहानाबाद से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने महिला सशक्तिकरण और सुशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है. यहाँ नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मोहल्ले में एक बेसहारा महिला को उसके ही ससुराल वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे घर से बाहर निकाल दिया. मानवता को तार-तार करने वाली इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के साथ की जा रही बर्बरता साफ देखी जा सकती है पीड़िता सुनीता देवी मूल रूप से गया की रहने वाली है, जिसकी शादी साल 2018 में गौरक्षणी निवासी संजय पंडित के साथ हुई थी. सुनीता के दो मासूम बच्चे हैं. उसका आरोप है कि पति उसे छोड़कर फरार है और वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए संघर्ष कर रही है. उसने आत्मनिर्भर बनने के लिए नीतीश सरकार की जीविका समूह योजना से 10 हजार रुपये का कर्ज लिया और सब्जी बेचने का काम शुरू किया. लेकिन मेहनत कर अपने बच्चों को पालना उसके ससुराल वालों को नागवार गुजरा. सुनीता का कहना है कि जब भी वह कोर्ट में चल रहे मामले की तारीख से लौटती, उसके ससुर और अन्य परिजन उसके साथ मारपीट करते थे.घटना ने क्रूरता की सीमाएं लांघ दीं. सुनीता जब कोर्ट से घर लौटी, तो उसके ससुर नगीना पंडित और अन्य लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. स्थानीय चश्मदीदों और मोहल्ले की महिलाओं ने जो बताया वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है. आरोप है कि ससुर ने महिला को निर्वस्त्र कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और उसे जानवरों की तरह पीटा. जब महिला की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और बीच-बचाव किया, तब जाकर सुनीता की जान बच सकी. आक्रोशित लोगों ने आरोपी ससुर को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात पुलिस का रवैया रहा है. मोहल्ले वालों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में तो लिया, लेकिन बिना किसी ठोस कार्रवाई के उसे छोड़ दिया. न्याय मिलने के बजाय, सुनीता को अपने दो छोटे बच्चों के साथ पूरी रात भूखे-प्यासे सड़क किनारे गुजारनी पड़ी. प्रशासन की इस उदासीनता ने स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा पैदा कर दिया है. हालांकि, बाद में डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर थाने ले गई है.
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को पैर में लगी गोली
#
30 साल के आशिफ हुसैन की गुमशुदगी का मामला पहुंचा SIT तक, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?
#
दुर्गा पूजा से पहले मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोड रोलर से कुचलकर 50 से ज्यादा साइलेंसर नष्ट किए....
#
कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव के घर और दफ्तर पर पुलिस का छापा.....
#
मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब पांच लाख के सामान और नकदी की चोरी ..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट प्रीति पवार का बड़ा दावा, भारतीय मुक्केबाजों से डरने लगे हैं विरोधी
#
ससुर पर लगा बहु को निर्वस्त्र कर बेरहमी से की पिटाई करने का आरोप, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार
#
गढ़वा में अस्पताल होंगे पूरी तरह डिजिटल, मरीजों को नहीं पड़ेगी कागजात की जरूरत
#
क्रिकेट मैदान में दिखा जोश और जुनून, खिलाड़ियों का हाफिज एहतेशामुल ने बढ़ाया हौसला
#
बीसीसीएल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का एलान,7 को धरना, 8 सितंबर से चक्का जाम हड़ताल !