Date: 16/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर पूर्व सांसद मीना सिंह ने दिया बड़ा बयान
 

4/25/2026 2:26:20 PM IST

85
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  :पूर्व सांसद मीना सिंह ने आज  डीएम रोड स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने केंद्र की राजनीति और हाल के घटनाक्रमों पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल ही में संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पास होने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के हितों के खिलाफ काम किया। मीना सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष का रुख न सिर्फ महिलाओं के अधिकारों के विरुद्ध रहा, बल्कि दलितों और आदिवासियों के मुद्दों पर भी उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के प्रयासों को बाधित करना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण पर असर पड़ता है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट