Date: 16/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

13 साल की मासूम बच्ची और मां की दर्दनाक मौत के बाद आजसू पार्टी ने व्यक्त किया शोक 

4/25/2026 6:42:54 PM IST

138
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Seraikela: सरायकेला - ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के हाड़ात गांव में जंगली हाथियों के हमले में एक 13 साल की मासूम बच्ची और उसकी मां की दर्दनाक मौत हो गई। दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हृदयविदारक घटना पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और वरिष्ठ विपक्षी नेता हरे लाल महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। यह घटना सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि राज्य सरकार और स्थानीय विधायक की घोर लापरवाही का परिणाम है। आखिर कब तक गरीब ग्रामीण हाथी-मानव संघर्ष का शिकार होते रहेंगे? क्या उनकी जान की कोई कीमत नहीं?  हरे लाल महतो ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। हेमंत सरकार और ईचागढ़ विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार ऐसी घटनाओं के बावजूद कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है। न अलर्ट सिस्टम, न रात में वन विभाग की निगरानी। विधायक निधि की एम्बुलेंस भी जरूरत पर उपलब्ध नहीं हुई। घटना के बाद ग्रामीणों की मांग पर "जन सेवा ही लक्ष्य" की निशुल्क एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। आजसू कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों की मदद की। शनिवार को हरे लाल महतो ने कार्यकर्ताओं संग हाड़ात गांव का दौरा किया, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी और ढांढस बंधाया। चांडिल वन विभाग के रेंजर से फोन पर बात कर घायलों के बेहतर इलाज और ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग की।[
 
कोयलांचल लाइव के लिए सरायकेला से बसंत साहू की रिपोर्ट