Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू ,शिविर में संगठन मजबूती पर सभी ने दिया जोर
5/24/2026 6:58:12 PM IST
103
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : -
धनबाद में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के तहत आयोजित इस शिविर में संगठन विस्तार, कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन और आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया, वहीं राज्य की हेमंत सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पानी, बिजली और विकास जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है और जनता इसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी। धनबाद महानगर में आयोजित भाजपा के इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे दिन यानी रविवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद विधायक राज सिन्हा समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। शिविर में पार्टी की विचारधारा, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, नमो ऐप और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अनुशासित रहकर पार्टी की रीति-नीति को घर-घर पहुंचाने की अपील की। प्रशिक्षण वर्ग में वक्ताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार की योजनाओं, अखंड भारत की अवधारणा और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। वहीं भाजपा विधायकों ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि राज्य में पानी, बिजली और विकास की स्थिति बदहाल है। उन्होंने ‘मईया सम्मान योजना’ के सत्यापन को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। नेताओं ने दावा किया कि जिस तरह बंगाल में भाजपा मजबूत हुई है, उसी तरह झारखंड में भी आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनेगी शिविर के पहले दिन राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, डॉ. नीरा यादव, अभय सिंह और अन्य नेताओं ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वहीं समापन सत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और 2027 पंचायत चुनाव में भाजपा की भूमिका पर चर्चा की।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
#
10 फीट जमीन ने उजाड़ दिया परिवार: बड़े भाई के वार से छोटे भाई की मौत, गांव से ही दबोचा गया आरोपी
#
लगातार बारिश से मुंगेर बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, घरों और मॉल में घुसा पानी
#
बारिश के बाद सड़क धंसने से मचा हड़कंप, लोगों ने उठाए निर्माण पर सवाल
#
बिल्डर से 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं, अकीदतमंदों के मातमी जुलूस ने पेश की मोहब्बत, सब्र और कुर्बानी की मिसाल
#
बी बी एम् के यू पर आइसा ने डफली बजा किया प्रदर्शन ,एलएलएम पर छात्रों ने कह दी बड़ी बात
#
प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने जहर खाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस
#
बच्चों के बीच कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन, महिला कवित्रियों ने कविताओं से जीता दिल
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स