Date: 14/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चलती बाइक पर महिला से छिनतई, अपराधियों ने महिला से पर्स छीना

5/24/2026 5:06:54 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : बाइक सवार अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बिस्टुपुर थाना क्षेत्र का है, जहां चलती मोटरसाइकिल पर जा रही एक महिला से अपराधियों ने पर्स छीन लिया। छिनतई के दौरान महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। सुचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, गौरी शंकर पांडेय अपनी पत्नी के साथ साकची ओल्ड बुक स्टोर से खरीदारी कर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मुख्य सड़क होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल के पास पहुंचकर महिला के हाथ से पर्स छीन लिया। अचानक हुई इस वारदात में महिला संतुलन खो बैठीं और चलती बाइक से सड़क पर गिर गईं, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए विनोद केसरी की रिपोर्ट