Date: 25/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लोको पायलट को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या ,रेलवे कर्मियों में भय का माहौल
4/27/2026 11:03:26 AM IST
103
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
:जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके है कि अब रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास भी सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दे रहे है। कल देर रात टाटानगर स्टेशन के टीओपी से कुछ ही दूरी पर बागबेड़ा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने लोको पायलट जी के गौतम को गोली मार दी। लहूलुहान हालत में सड़क पर गिरे गौतम को आनन-फानन में रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस बड़ी वारदात के बाद पूरे स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। लोको पायलट जीके गौतम रविवार देर रात कांड्रा से मालगाड़ी लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वह पैदल ही रेलवे ट्रैफिक कालोनी स्थित संयुक्त चालक एवं परिचालक लाबी की ओर जा रहे थे। इसी बीच, लाबी गेट के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधी उनके पास पहुंचे। इससे पहले कि गौतम कुछ समझ पाते, बदमाशों ने गोली मार दिया, वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ललित मीणा और बागबेड़ा पुलिस समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, लोको पायलट की इस तरह हुई निर्मम हत्या से रेलकर्मियों में गहरा दहशत और भारी आक्रोश है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एसपी ने किया नारायणपुर थाना का भौतिक निरीक्षण,दिया निर्देश कहा ...
#
भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू ,शिविर में संगठन मजबूती पर सभी ने दिया जोर
#
गैस कटर से काटकर चोरो ने गिराया यात्री शेड ,गर्मी में बढ़ी यात्रियों की परेशानी ,ग्रामीणों ने NHAI से कार्रवाई की मांग
#
एक परियोजना, कई रास्ते और तीन अघोषित लोडिंग प्वाइंट: लोदना क्षेत्र में कोयला तस्करी का बड़ा खेल
#
चलती बाइक पर महिला से छिनतई, अपराधियों ने महिला से पर्स छीना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत में बढ़ी सोने की डिमांड, पहले तिमाही में पहुंची 151 टन
#
ओमेगाबॉल खेल की भारत में होगी शुरुआत, खेला के ये है नियम...
#
महिलाओ के लिए खुशखबरी
,महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती की
बढ़ाई
गई तारीख
#
धनबाद में जाम से राहत की तैयारी, स्टील गेट पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान
#
एनएच-333 खड़गपुर–जमुई मुख्य मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग ,मची अफरा-तफरी