Date: 22/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
केरल के आश्रय गृह में 20 साल बाद लापता मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे ने लगाई सरकार से गुहार, बेटे की ममता ने छुआ दिल...............
5/2/2026 4:22:49 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
रिश्तों की कड़वाहट और प्रशासनिक संवेदना की एक ऐसी कहानी झारखंड के धनबाद से सामने आई है, जो किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। 20 साल पहले जो मां घर से लापता हो गई थी, आज वह केरल के एक सरकारी आश्रय गृह में मिलती है। एक तरफ जहां पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया, वहीं बेटे ने मां को वापस लाने की गुहार लगाई है। पूर्वी टुंडी के अंचल अधिकारी की पहल अब चर्चा का विषय बनी हुई है। खबर दरसल झारखण्ड के धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड के चुरूरिया पंचायत स्थित कांशीटांड़ आदिवासी टोला का है। यहाँ के रहने वाली कबली देवी करीब 20 साल पहले अचानक लापता हो गई थीं। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। समय बीतता गया और पति राजू मुर्मू उर्फ बुधु मुर्मू ने यह मान लिया कि अब वह वापस नहीं आएंगी। उन्होंने दूसरी शादी कर नई जिंदगी शुरू कर दी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। करीब दो साल पहले जानकारी मिली कि कबली देवी केरल के एक सरकारी आश्रय गृह 'आशा भवन' में सुरक्षित हैं और पिछले 10 वर्षों से वहीं रह रही हैं। केरल के आईबी इंस्पेक्टर शिवन मुनातिल ने जब झारखंड पुलिस से संपर्क किया, तो पूरा मामला धीरे-धीरे साफ होने लगा। धनसार थाना के जरिए यह सूचना गांव तक पहुंचाई गई, लेकिन पति ने उन्हें वापस लाने से साफ इनकार कर दिया। जब यह मामला पूर्वी टुंडी के अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल के पास पहुंचा, तो उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद पहल की। स्थानीय मुखिया कन्हाई चार के साथ वे राजू मुर्मू के घर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन पति का मन नहीं बदला। और न ही पहली पत्नी के प्रति संवेदना दिखी। इस कहानी का सबसे भावुक पहलू तब सामने आया जब कबली देवी का बेटा समर मुर्मू सामने आया। बचपन में मां से बिछड़ा बेटा आज जवान हो चुका है, लेकिन मां के लिए उसकी तड़प अब भी जिंदा है। उसने प्रशासन से अपील की हैं—"मेरी मां को वापस ले आइए, मैं उन्हें अपने साथ रखूंगा।" अब देखना यह है की बेटे की ममता अधिकारियो के दिल को कितना छू पता है ?
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
14वीं JPSC परीक्षा को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन
#
JPSC की साख पर सवाल! 5 CS रैंक के IAS समेत 6 IAS, 2 IPS और 1 IFS भी नहीं बदल पाए आयोग की तस्वीर
#
सुरक्षाकर्मी और परिजनो ने की शिकायत पर डीएम ने लिए संज्ञान अधीक्षक को लगाई फटकार
#
अमित शाह का एफसीआरए कानून: विदेशी फंडिंग पर लगाम और भारत विरोधी ताकतों का निशाना
#
रोजगार मेले में 1976 पदों पर भर्ती, चयनित युवाओं को मिला ऑफर लेटर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दियारा क्षेत्र में हिरणों का अस्तित्व संकट में, ग्रामीणों ने वन विभाग से संरक्षण की मांग
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
#
केरल के आश्रय गृह में 20 साल बाद लापता मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे ने लगाई सरकार से गुहार, बेटे की ममता ने छुआ दिल...............
#
डीप बोरिंग की मिली स्वीकृति, ग्रामीणों को पानी ढोने से मिला छुटकाना
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग