Date: 19/05/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

स्वास्थ्य मंत्री के डी जे नही बजाने देने वाली बयान से राजनीति हुई तेज, भाजपा ने कहा ...

3/22/2026 7:45:00 PM IST

117
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा रामनवमी के दौरान डीजे नहीं बजाने देने संबंधी दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। इस बयान को लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आज अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हरिमोहन मिश्रा ने स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बयान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. इरफान अंसारी किसी भी धर्म का सम्मान नहीं करते, बल्कि उनके बयान से धर्मों का अनादर झलकता है। ऐसे देखा जाता है कि स्वास्थ्य मंत्री मंदिर जाते हैं, टिका लगवाते हैं, चुनरी उड़ते हैं लेकिन हिंदुओं का त्योहारों का विरोध करते हैं। यह दोहरा चरित्र है वाला व्यक्ति है। हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि रामनवमी जैसे पवित्र पर्व पर इस तरह की बयानबाजी न सिर्फ अनुचित है, बल्कि समाज में तनाव पैदा करने वाली भी है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मंत्री अपने बयान पर स्पष्टीकरण दें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव मौलाना रक्यूब रहमानी ने भी डॉक्टर इरफान अंसारी के द्वारा दिये गए बयान को लेकर निंदा की है।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट