Date: 22/07/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 खराब सड़क की मरम्मति के लिए मुखिया ने उपायुक्त को की शिकायत

5/2/2026 6:56:55 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर प्रखंड के हुरलूँग पंचायत में सड़क खराब होने से मुखिया ने उपायुक्त को लिखित शिकायत किया और सड़क बनाने की मांग जल्द से जल्द किया। मनपीटा गांव से चार किलोमीटर तक सड़क पिछले कई सालो से पूरी तरह खराब और जर्जर हो चूका हैं जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, रात के समय लोग गिर कर घायल भी हो जाते हैं, ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत प्रसासन से किया लेकिन किसी ने सूद नहीं लिया। वहीं पंचायत के मुखिया लीना मुंडा और ग्राम प्रधान राम चरण कर्मकर ने आज जिले के उपायुक्त राजीव रंजन को आज इसकी शिकायत किया और जल्द से जल्द सड़क बनाने की मांग किया ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की दिक्क़त नहीं हो।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट