Date: 16/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सम्राट मंत्रिमंडल का क्या रहेगा फॉर्मूला? कैबिनेट विस्तार से पहले चिराग पासवान ने कहा ...
5/5/2026 2:24:42 PM IST
57
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 7 मई को पटना के गांधी मैदान में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं। हालांकि, मंत्रियों के नामों की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस बार भी कई पुराने चेहरों की वापसी तय मानी जा रही है।
मंत्रिमंडल विस्तार का था इंतजार
गठबंधन के भीतर सीट और पदों के बंटवारे को लेकर पहले ही सहमति बन चुकी है, ऐसे में बड़े बदलाव की संभावना कम नजर आ रही है।
इसी बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब से सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद संभाला है, तभी से विस्तार की प्रतीक्षा थी और अब यह प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। चिराग पासवान ने संकेत दिया कि गठबंधन में पहले ही यह तय हो गया था कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।
लोजपा-आर के पूर्व मंत्री ही लेंगे शपथ
अब जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में बड़ी सफलता मिली है, तो इसके बाद बिहार में भी राजनीतिक समीकरणों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के जनादेश को तुष्टिकरण, भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की प्रतिक्रिया बताया और कहा कि अब वहां भी प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप सरकार बनने जा रही है।बिहार के संदर्भ में चिराग ने स्पष्ट किया कि मंत्रिमंडल विस्तार में पिछली बार का फॉर्मूला ही लागू किया जाएगा। उन्होंने अपनी पार्टी के भी मंत्रियों के रिपीट करने का संकेत दिया। कहा कि भाजपा और जदयू के कोटे इस बार पूरी तरह भरे जाने की संभावना है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
टीएसआई महिला कॉलेज आरा में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव हुआ सम्पन्न ,डॉ. शीला कुमारी चुनी गई निर्विरोध
#
धनबाद सीओ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन , नेताओ ने कहा ,तबादले की मांग को लेकर आंदोलन रहेगा जारी ...
#
गया पहुंचे तेज प्रताप यादव, विष्णुपद मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
#
पेट्रोल- डीजल के किल्ल्त को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा ,कहा अच्छे दिन आ गए
#
NEET पेपर लीक मामले पर भाजपा पर गर्म हुआ यूथ कांग्रेस ,उग्र प्रदर्शन कर पीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक
#
मजदूर संघ का सत्याग्रह में बीसीसीएल प्रबंधन पर भड़के संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह, कहा बोर्ड बैठक में श्रमिक हित में बनाई जाती है नीतियां,लेकिन वे सिर्फ कागजों तक ही ..
#
दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा,पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
#
आसनसोल से लाया गया 'मेजर', धनबाद पुलिस के रिमांड पर—खुल सकते हैं सफेदपोश नेताओ के कनेक्शन
#
चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, धुं-धुं कर जली स्कॉर्पियो, महाप्रबंधक सहित तीन लोग बाल बाल बचे..