Date: 16/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है...

10/16/2026 4:00:23 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : मामला परसुडीह थाना क्षेत्र का है, जहां ब्लॉक के पीछे अनाज गोदाम के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पांच युवकों को पकड़ा गया, जिनके पास से ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ की कुल 80 पुड़िया बरामद की गई हैं। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन कागज सहित 15.76 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई किया हैं।  पुलिस को 15 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह ब्लॉक के पीछे अनाज गोदाम के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने गौतम कुमार सिंह, शिवम कुमार सिंह, सूरज कुमार तिवारी, अमरजीत कुमार सिंह और छोटा गोविंदपुर निवासी अजय यादव को पकड़ा। तलाशी के क्रम में पांचों के पास से अलग-अलग पुड़ियों में रखा ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, कुल 80 पुड़ियों में बरामद मादक पदार्थ का वजन कागज सहित 15.76 ग्राम है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट।