Date: 11/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ASI संतोष कुमार सिंह हत्याकांड: 8 दोषियों को आजीवन कारावास दिलाने वाले पुलिसकर्मी और लोक अभियोजक सम्मानित....
10/10/2026 1:40:30 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में एएसआई संतोष कुमार सिंह हत्याकांड में त्वरित न्याय और प्रभावी पुलिस अनुसंधान के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार ने मामले में बेहतर कार्य करने वाले चार सिपाहियों, एक दरोगा समेत अभियोजन पक्ष के पीपी को सम्मानित किया। इस मामले में सभी आठ अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की गई। इस मौके पर मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद भी मौजूद रहे।
दरअसल एएसआई संतोष कुमार सिंह मुफ्फसिल थाना में पदस्थापित थे। बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गये और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया था।
हत्याकांड के बाद पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कार्रवाई तेज की। मामले में त्वरित विचारण के बाद महज छह महीने के भीतर अदालत ने सभी आठ अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
इसी उपलब्धि को लेकर डीआईजी राकेश कुमार ने मामले में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया। इस सम्मान के जरिए न केवल टीम के कार्यों की सराहना की गई, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता और प्रभावी अनुसंधान के प्रति पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने का संदेश भी दिया गया साथ ही न्यायालय मे इस मामले मे लोक अभियोजक संजय कुमार सिंह कि तत्परता से मामले कि सुनवाई के दौरान जिरह कर सभी आठ आरोपियों को सजा दिलाने मे उनके सहयोग को लेकर डीआई जी के द्वारा उन्हें भी सम्मानित किया गया है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गापूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, पुलिस लाइन में वाटर कैनन और आंसू गैस से मॉक ड्रिल....
#
सखुआ के पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप, भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी ने वन विभाग पर उठाए सवाल...
#
लवरीश शव को अजय नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम में सम्मान के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया अंतिम संस्कार,कहा ...
#
अपराध नियंत्रण को लेकर SSP प्रभात कुमार हुए सख्त, धनबाद पुलिस ने सितंबर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर वसूला गया 68.35 लाख रुपये का जुर्माना
#
जंक्शन पर पान-गुटखा की पीक और गंदगी पर लगेगी लगाम, रेलवे ने शुरू किया ‘नो रेड एंड येलो स्पॉट’ अभियान...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आरसीएमयू का दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन 9 और 10 अक्टूबर को, श्रमिक हितों पर होगी चर्चा
#
विलंब शुल्क के साथ BCA सेमेस्टर-6 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 13 जुलाई तक बढ़ी
#
जगजीवन नगर हत्याकांड का हुआ खुलासा: आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
#
विधानसभा घेराव को लेकर बंधु तिर्की का भाजपा पर आरोप, बाहरी लोगों को बुलाने का दावा
#
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच बीजेपी का नगर निगम पर हमला, शहर में गंदगी को लेकर उठाए सवाल