Date: 14/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुंगेर की धरती पर हुआ स्वामी सत्यानंद सरस्वती का पदार्पण ,आध्यात्मिक आस्था के  महासंगम में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी , मरीन ड्राइव परियोजना की ली जानकारी  

5/5/2026 2:45:00 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger  :मुंगेर आज एक ऐतिहासिक और बेहद खास पल का गवाह बना । जहां एक तरफ आध्यात्मिक आस्था का महासंगम था । तो वहीं दूसरी तरफ राजनीति का भी बड़ा मंच सजा ।बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज एक दिवसीय दौरे पर  मुंगेर पहुंचे थे । जहां वे स्वामी सत्यानंद सरस्वती के पदार्पण महोत्सव और श्रीनिवास कल्याणोत्सव में शामिल हो धार्मिक अनुष्ठान, भगवान बालाजी का दिव्य दर्शन भी किए और अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन के घर उनके पिता की मौत के बाद श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही मुंगेर सुल्तानगंज गंगा पथ ( मरीन ड्राइव ) के एजेंसी और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात उनका संचालित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए । दरसल  मुंगेर की धरती पर स्वामी सत्यानंद सरस्वती के पदार्पण महोत्सव और श्रीनिवास कल्याणोत्सव को लेकर पूरा मुंगेर पूरी तरह आस्था, श्रद्धा और भव्यता के संगम के लिए सजधज कर तैयार है।बिहार योग विद्यालय द्वारा आयोजित स्वामी सत्यानंद सरस्वती के पदार्पण महोत्सव और श्रीनिवास कल्याणोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है । वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है । वहीं इस पूरे आयोजन में राजनीतिक तड़का तब लग जाता है । जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद इस महोत्सव में शामिल होने पहुंचे ।सीएम आज सुबह 12:20 pm बजे मुंगेर पहुंचें । जहां वे योगाश्रम में कार्यक्रम में भाग लिया उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और स्थानीय जेडीयू और भाजपा के विधायक मौजूद थे साथ की उनके दौरे के मद्दे नजर अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों की पूरी फौज जगह जगह तैनात थी । पादुका दर्शन पहुंच उन्होंने बाला जी के प्रतिमा का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। इसके पूर्व बबुआ घाट पहुंचकर गंगा पथ यानी मरीन ड्राइव परियोजना के जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की उसके बाद अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन के घर उनके पिता की मौत के बाद श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद वे भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में भाग ले कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका प्रशिक्षण का एक वर्ग भी लिया । इस पूरे दौरे को ले जहां उनके आध्यात्मिक रूप के साथ साथ कुशल राजनीतिज्ञ और विकास के प्रति सजग और कार्यकर्ताओं के प्रति उनकी संवेदना भी दिखी। 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट