Date: 15/07/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 बंगाल चुनाव के बाद सियासी घमासान, ममता के इस्तीफे पर उठे सवाल
 

5/6/2026 3:16:49 PM IST

133
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : चुनाव नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने के बयान पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। इसी बीच निरसा से माले विधायक अरूप चटर्जी ने बड़ा बयान दिया है। अरूप चटर्जी ने कहा कि इस्तीफा देना एक संवैधानिक प्रक्रिया है और ममता बनर्जी को इसका पालन करना चाहिए। उन्होंने चुनाव परिणामों पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकारी मशीनरी और निर्वाचन आयोग का इस्तेमाल कर जीत हासिल की है, जिसे उन्होंने अनैतिक करार दिया। अरूप चटर्जी ने यह भी आशंका जताई कि आने वाले पांच वर्षों तक राज्य में हिंसा जारी रह सकती है। उन्होंने भाजपा से अपील करते हुए कहा कि प्रायोजित हिंसा को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 
 


सम्बंधित खबरें

# निरसा में सियासी शक्ति प्रदर्शन का महासंग्राम कल ,सांसद ढुलू महतो और विधायक अरूप चटर्जी आमने-सामने, जिला प्रशासन अलर्ट...
# SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा  विकास

# दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
# विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल