Date: 06/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा युवक ,हाई टेंशन तार की चपेट में आया, बुरी तरह झुलसा 
 

5/6/2026 3:16:49 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  :  टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक युवक  खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़  आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जाता है टाटानगर के  प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी मालगाड़ी  के ऊपर चढ़ा। युवक को मालगाड़ी पर चढ़ते देख  प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़े लोग कुछ समझ पते तब तक  युवक मालगाड़ी के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के वह चपेट में आ गया और वह तेज धमाके के साथ वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे के अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।वहीं, घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक किन परिस्थितियों में मालगाड़ी पर चढ़ा। सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल युवक की पहचान करने और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट 
 
 
 
 
 
 




ट्रेंडिंग न्यूज़

#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई  मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे  घायल
 

# सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
# मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....   
#
अल्लापुजा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच अटेंडेंट की  हुई मौत, शव को लाया गया धनबाद, परिजन ने कंपनी के खिलाफ किया जमकर हंगामा
 

# 5 कंपनियों में बंट जाएगा Vedanta, अनिल अग्रवाल ने बताया प्लान