Date: 04/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर

3/19/2026 4:31:37 PM IST

196
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने गुरुवार को सदर अस्पताल में मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, उपाधीक्षक संजीव कुमार, एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज और एसडीएम लोकेश बारंगी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने एमएनसीयू का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवजात शिशुओं और माताओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। मीडिया से बातचीत करते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि माताओं और नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए यह यूनिट काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन से लेकर सहिया और सखी तक सभी के सहयोग से इस सुविधा को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि एमएनसीयू के शुरू होने से जिले में नवजात शिशुओं की देखभाल और इलाज में काफी सुधार होगा। साथ ही, गंभीर स्थिति वाले बच्चों को बेहतर इलाज मिल सकेगा, जिससे शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी मदद मिलेगी।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 
 


सम्बंधित खबरें

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
 

# HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप