Date: 06/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 मंथली रिव्यू मीटिंग के बाद बोले एसएसपी प्रभात कुमार 

5/6/2026 3:16:49 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस महकमा अब और सख्त नजर आ रहा है। बुधवार को समाहरणालय में एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मंथली रिव्यू मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपने-अपने थानों में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करें और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। वारंट, कुर्की-जप्ती और ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के खिलाफ अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया गया। साथ ही महिला और बच्चों से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। एसएसपी ने बताया कि आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा के हालिया दौरे के दौरान मिले निर्देशों का भी सख्ती से पालन किया जाएगा और सभी थानों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा- "लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता है। महिला और बच्चों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
 
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट 
 




ट्रेंडिंग न्यूज़

#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई  मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे  घायल
 

# सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
# मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....   
#
अल्लापुजा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच अटेंडेंट की  हुई मौत, शव को लाया गया धनबाद, परिजन ने कंपनी के खिलाफ किया जमकर हंगामा
 

# 5 कंपनियों में बंट जाएगा Vedanta, अनिल अग्रवाल ने बताया प्लान