Date: 11/05/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

क्राइम मीटिंग में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दी हिदायत,कहा आम जनता के समस्याओं को सुनकर करे निदान 

5/10/2026 6:35:03 PM IST

79
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamtada  : जामताड़ा पुलिस मुख्यालय में आज एसपी शम्भु कुमार सिंह के अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराध गोष्ठ में सभी थाना प्रभारी, सभी पुलिस निरीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक सहित सभी कार्यालय के शाखा प्रभारी उपस्थित रहें। अपराध गोष्ठी बैठक में क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा-व्यवस्था सहित सभी प्रकार लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। एस पी शंभु कुमार सिंह ने बताया कि बीते माह अप्रैल से लेकरअब  तक वारंट निष्पादन/गिरफ्तारी कुल 364 की गई है। फतेहपुर/बिन्दापाथर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पूर्व के लूट/हत्या/धोखाधड़ी से संबंधित कांडों में वांछित अपराधकर्मी को गिरफ्तारी तथा विभिन्न कांडों में वांछित कुल-28 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सभी थाना प्रभारी/पुलिस निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षकों को प्रत्येक दिन 09.00 बजे से 11.00 बजे तक निश्चित रूप से अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहने तथा आम जनता के शिकायत को सुनकर उसपर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। गत माह से लेकर अवतक महत्वपूर्ण घटना घटित होने वाले थाना प्रभारियों को कांड का खुलासा/उदभेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिया गया एवं जिन थाना क्षेत्र में घटना घटित हुई उस क्षेत्र के थाना प्रभारी को चेतावनी देते हुये अनुशासनिक कार्रवाई हेतु आदेश दिया गया। साईबर/नारायणपुर/करमाटॉड़ सहित अन्य संबंधित थाना प्रभारी को साईबर अपराध पर कड़ाई से कार्रवाई करने, सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। सभी थाना प्रभारी को थाना आने वाले आम जनता से शालिनतापूर्वक व्यवहार करने तथा उनके शिकायत/समस्याओं को सुनकर उसपर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही महिला/नाबालिग बच्चे/बच्ची/एस०सी०/एस०टी० एक्ट से संबंधित मामलों में बिना विलम्ब किए अग्रतर कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया।
सभी थाना प्रभारी आम जनता के समस्याओं को सुनकर उनके निदान हेतु माह में एक बार थाना स्तर पर तथा कम-से-कम 02 बार ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्थानीय मुखिया, सरपंज, पंचायत प्रतिनिधि, समाजिक कार्यकताटों के साथ निश्चित रूप बैठक करेंगे तथा उनके समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई करने, क्षेत्र में सड़क दूघर्टना के रोकथाम हेतु यातायात जागरूकता/महिला प्रताड़ना/डायन प्रथा/दहेज प्रथा/बाल विवाह/साईबर अपराध से बचाव हेतु नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुये लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। सभी पुलिस पदाधिकारी को आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाने हेतु निर्देश दिया गया। संबंधित थाना द्वारा किये गये अच्छे कार्यो का सराहणा करते हुये उन्हे पुरस्कृत किया गया। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण / अवैध गतिविधि पर पूर्णतः अंकुश लगाने सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु वाहन जॉच सहित एण्टी काईम वाहन जॉच एवं क्षेत्र में सघन गश्ती रखने का सख निर्देश दिया गया।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट 
 
 




ट्रेंडिंग न्यूज़

#
नदी में डूबते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान हुआ पूरा
 

#  सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ के लिए बिहार युवा कांग्रेस के ई.रोहित मणि भूषण ने किया विशेष हवन पूजन का आयोजन
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी  
 

# हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा