Date: 11/05/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

समिति सदस्य के बेटे की हत्या से मची सनसनी, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाना घेराव की दी चेतावनी

5/11/2026 11:33:21 AM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :धनबाद के गोविंदपुर में अपराधियों के बढ़ते हौसले ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमलाटांड़ पंचायत समिति सदस्य अब्दुल रशीद उर्फ राजू के 18 वर्षीय बेटे सादिक अंसारी की निर्मम हत्या कर दी गई। गुरुवार को सहरजोड़ी जंगल से उसका शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पहचान होने के बाद रविवार देर शाम शव जैसे ही गांव पहुंचा, पूरे अमलाटांड़ गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं इस हत्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जिला परिषद सदस्य सोहराब अंसारी और JLKM नेता एखलाख अंसारी ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। नेताओं ने साफ कहा है कि यदि तय समय के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ गोबिंदपुर थाना का घेराव किया जाएगा। इधर परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 
 




ट्रेंडिंग न्यूज़

#  सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ के लिए बिहार युवा कांग्रेस के ई.रोहित मणि भूषण ने किया विशेष हवन पूजन का आयोजन
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी  
 

# हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#
नदी में डूबते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान हुआ पूरा
 

#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा