Date: 11/05/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सड़क पर पास लेने के चक्कर में भिड़े दो गुट ,तीन घायल ,जांच में जुटी पुलिस 

5/11/2026 10:41:05 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
झरिया :सुदामदीह थाना क्षेत्र के न्यू माइंस निवासी शिवम यादव और डेको कर्मी मधु सिंह के के निजी बॉडीगार्ड के बीच रिवार साइड के पास एक दूसरे से पास लेने की होड़ में दो गुट आपस में भीड़ गए ।इस भिड़ंत में दोनों ओर से तीन घायल है ।सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया भर्ती कराया गया ।इधर घटना की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई है और दोनों ओर से पूछताछ कर रही है ।मधु सिंह की ओर से निजी चालक राधेश्याम यादव और निजी बॉडीगार्ड अजय सिंह घायल है जबकि दूसरे पक्ष से शिवम यादव घायल है । दोनों तरह से तनाव व्याप्त है ।
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट