Date: 28/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जीविका के सहयोग से आत्मनिर्भरता की देखी गई नई मिसाल,रानी की बदल गई तकदीर
5/12/2026 11:16:25 AM IST
52
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वी सरेन पंचायत के टेहटा गांव की रहने वाली रानी देवी की आत्मनिर्भरता की कहानी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं। प्रकाश जीविका महिला ग्राम संगठन जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़कर रानी देवी अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से बदल दिया। रानी देवी का कहना है कि उनके पति श्री धनंजय कुमार पहले परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। सीमित आय के कारण परिवार का पालन-पोषण काफी कठिनाई से हो पाता था। आर्थिक तंगी के बीच किसी तरह घर का खर्च चलता था। ऐसे समय में रानी देवी को जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रचार प्रसार से दुर्गा जीविका स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी प्राप्त हुई और जीविका दीदियों के प्रयास से वह दुर्गा जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और यहीं से उनके संघर्षपूर्ण जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हुई। जीविका से जुड़ने के बाद रानी देवी को स्वयं सहायता ग्रुप की नियमित बचत की आदत की प्रेरणा मिली । उनका कहना है कि कई बार आर्थिक परेशानी के कारण बचत जमा करना कठिन होता था, फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और धीरे-धीरे समूह के हिम्मत के बल पर आगे बढ़ती रहीं। समूह से सर्वप्रथम ₹50,000 का ऋण प्राप्त कर उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी, दुकान में गेट लगवाया तथा सिलाई का छोटा व्यवसाय शुरू किया जिसमें उन्हें शुरुआत में प्रतिदिन लगभग ₹100 की आमदनी होने लगी। मेहनत,लगन और जमा करने की आदत से उन्होंने समय पर ऋण चुका दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत ₹10,000 की सहायता प्राप्त कर किराना दुकान खोली। आज उनका कथन है कि उनकी दुकान अच्छी तरह संचालित हो रही है और वे प्रतिमाह लगभग ₹9,000 की आय अर्जित कर रही हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभ प्राप्त कर दीदी ने किराना दुकान खोला जिससे उनके आय में वृद्धि हुई और अभी वो सम्मानजनक जीवन यापन कर रही है। दीदी इस योजना के बारे में बताती है कि वो आगे भी मिलने वाली सहायता राशि के लिए पात्र मापदंडों का पालन सुनिश्चित करेगी ताकि वो अपने रोजगार को और अधिक बढ़ा सके ।रानी देवी की दो बेटियां और एक बेटा है। वे अपने सभी बच्चों की पढ़ाई अच्छे तरीके से करवा रही हैं। बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जाते हैं और परिवार का भविष्य अब वह पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित एवं उज्ज्वल पाती हैं। इस बदलाव का प्रथम श्रेय रानी देवी जिला प्रशासन जहानाबाद और जीविका को देती है और रहे दिल से धन्यवाद ज्ञापन करती है। जिला प्रशासन, जहानाबाद एवं जीविका द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार से जोड़ने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन की पहल और जीविका समूहों की सक्रियता से जिले की हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। रानी देवी की सफलता इसी सकारात्मक बदलाव का जीवंत उदाहरण है। रानी देवी जो अब एक जीविका दीदी भी है, उन्होंने अन्य महिलाओं से अपील करती हैं कि वे भी जीविका समूह से जुड़कर बचत की आदत अपनाएं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। उनका कहना है कि जहानाबाद में जिला पदाधिकारी के सफल नेतृत्व में जीविका और जिला प्रशासन महिलाओं के मदद के लिए काफी सक्रिय है, इसलिए आप सभी आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ें, आप न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं, बल्कि समाज में अपनी एक अलग पहचान भी बना सकती हैं। इसलिए जीविका और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से जहानाबाद में महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर उभर रही है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जिस घर में नित्य हरि कीर्तन होता है, वहाँ कलियुग प्रवेश नहीं कर सकता - श्री जीयर स्वामी जी महाराज
#
नौतपा से जंग, डालसा संग: धनबाद में राहगीरों को गर्मी से बचाने के लिए खुला पनशाला, बांटे गए ओआरएस,राहगीरों ने की सराहना
#
नवविवाहिता रूपा का कफन में लिपटा मिला शव,दो महीना पूर्व हुई थी शादी, जाँच में जुटी पुलिस
#
असामाजिक तत्वों ने तोड़ा लोहे का हाइट गेज, जिलाधिकारी ने अपनाया कड़ा रुख, कहा...
#
बिहार के 24 जिलों में हाई अलर्ट, गर्जन और चमक के साथ हो सकती है बारिश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एलपीजी गैस संकट से मचा हड़कंप, सड़क जाम कर लोगों ने जताया आक्रोश
#
शांति समिति की बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा शांति और भाईचारे के साथ मनाये होली ,एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा होली में रहेगी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था
#
मुंगेर के कलाकार ने तरबूज पर बनाई आशा ताई की तस्वीर, सोसल मिडिया पर वायरल
#
जमीनी विवाद गरमाया सरयू राय ने पीड़ित रैयतों से की मुलाकात
#
एसपी ने किया नारायणपुर थाना का भौतिक निरीक्षण,दिया निर्देश कहा ...