Date: 06/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दो बिल्डिंगों के बीच फंसा संदिग्ध, घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने दबोचा

7/6/2026 1:43:41 PM IST

35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के भुईयांडीह इलाके में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक संदिग्ध युवक पुलिस से बचने के लिए दो बिल्डिंगों के बीच बने संकरे छज्जे पर जाकर छिप गया। काफी देर तक चले रेस्क्यू और पुलिस की मशक्कत के बाद आखिरकार उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया और हिरासत में लेकर अपने साथ ले जाया गया। मौके से उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक का नाम अभिषेक बताया जा रहा है। यह भी चर्चा है कि वह ऑनलाइन जुए और कथित ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ी गतिविधियों में शामिल था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से अभी नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट