Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल
7/10/2026 6:49:40 PM IST
114
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: ज्ञान और मोक्ष की धरती गया में 11 और 12 जुलाई को बिहार विधानसभा के सभी विधायकों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन (प्रशिक्षण) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों के विधायक भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है और शुक्रवार रात से ही विधायकों का गया पहुंचना शुरू हो जाएगा।
18वीं बिहार विधानसभा के गठन के बाद आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य नए एवं वर्तमान विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली, विधानसभा की प्रक्रियाओं और विधायी दायित्वों की विस्तृत जानकारी देना है। यह कार्यक्रम गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) परिसर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के पहले दिन उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में ओम बिरला तथा हरिवंश के भी शामिल होने की संभावना है।
वीवीआईपी आगमन को देखते हुए गया जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है ताकि आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो और वीवीआईपी मूवमेंट सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
राज्य के सभी विधायकों की मौजूदगी के कारण इस प्रबोधन कार्यक्रम को बिहार का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं संसदीय आयोजन माना जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विधायकों को संसदीय परंपराओं, सदन की कार्यवाही और जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी भूमिका से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
‘साइबर मंगलवार’ के तहत स्कूलों में चला जागरूकता अभियान, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय
#
वायरल ऑडियो पर जयराम महतो का पलटवार, बोले- एडिट कर खराब की जा रही मेरी छवि; CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
#
भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, मीरा मुंडा बोलीं—झारखंड में विकास की रफ्तार कहीं नहीं दिख रही
#
सूरज मंडल पर हमला: मीरा मुंडा ने पुलिस-प्रशासन से की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
#
खान-खनिज विधेयक पर JMM का केंद्र पर हमला, BJP के 9 सांसदों से कहा- झारखंड के हित में आवाज उठाएं
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
सीनियर बालक खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कोडरमा के लिए रवाना, 24 से 26 जुलाई तक होगाकाब मुला
#
सोनी सेंटर की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक ,बड़ा हादसा टला
#
आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 5 मजदूर झुलसे