Date: 07/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने किया हड़ताल, OPD सेवाए रहीं बाधित

4/6/2026 3:37:11 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर एमजीएम अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने किया हड़ताल। एमजीएम अधीक्षक ने आंदोलनकारी डॉक्टरों को समझाने का किया प्रयास। जूनियर डॉक्टरों ने सुबह 8 बजे से ही अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था. दोपहर 2 बज तक चली इस सांकेतिक हड़ताल के कारण अस्पताल की ओपीडी (OPD) सेवाए पूरी तरह बाधित रहीं, जिससे दूर-दराज से आए मरीजों को काफी परेशानियो  का सामना करना पड़ा. डॉक्टरों का कहना था कि यह एक सांकेतिक विरोध था ताकि प्रशासन तक उनकी बात पहुंच सके।दोपहर में कॉलेज के प्राचार्य और अस्पताल अधीक्षक ने आंदोलनकारी डॉक्टरों को समझाया और उनकी मांगो  पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्टाइपेंड को लेकर कोई सकारात्मक कदम नही उठाया गया, तो वे आगे की रणनीति तय करेंगे।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट