Date: 09/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फतेहपुर लूटकांड का आरोपी हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार, 18 मामलों में रहा है संलिप्त
6/8/2026 7:25:18 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
जिले के फतेहपुर बाजार में बीते 29 मई की रात स्वर्ण व्यवसायी अमरजीत वर्मण से हुई लूटकांड मामले में जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस बात की जानकारी जानकारी एस डी पी ओ जामताड़ा किशोर तिर्की ने प्रेस वार्ता कार दी। जानकारी के अनुसार, 29 मई की रात करीब आठ बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने फतेहपुर बाजार में स्वर्ण व्यवसायी अमरजीत वर्मण को हथियार का भय दिखाकर नगदी एवं सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। घटना के बाद फतेहपुर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।इसी दौरान पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल एक अपराधी लाल रंग की मोटरसाइकिल से बीचकोड़ा-फतेहपुर मार्ग होते हुए दुमका की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल वाहन जांच अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे धर दबोचा।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज अंसारी (पिता- सिकंदर अंसारी), ग्राम तुलसडाबर, थाना चितरा, जिला देवघर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपी का नाम लूटकांड में सामने आया है। जांच में यह भी पता चला कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, डकैती एवं अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े कुल 18 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा होने की संभावना है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दिल दहला देने वाली वारदात : पिता पर तीन बेटियों की हत्या का आरोप
#
जनता दरबार में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारीयों को दिया निर्देश, कहा ...
#
भोजपुर हत्याकांड: बुजुर्ग किसान की मौत के बाद गांव में दहशत, आरोपियों की तलाश जारी
#
साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, कृष्णा इंटरनेट कैफे में पुलिस की छापेमारी
#
युवक की मौत के पीछे क्या है वजह ? जांच के बाद होगा खुलासा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मंदिरो में प्रभु श्री राम और हनुमान की पूजा अर्चना में लीन हुए भक्त
#
मुंबई मेल एक्सप्रेस में चोरी, भागने के लिए की चेन पुलिंग, स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ दबोचा
#
सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हुआ महंगा...
#
व्यवसायी के घर बम फेंक दहशत फैलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
#
संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा में गिरने पर मोदी सरकार की साजिश हुई नाकाम - सुधा गुप्ता