Date: 07/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बुद्ध पूर्णिमा पर बोधगया बनेगा विश्व आध्यात्मिक राजधानी, 40 से अधिक देशों के साधकों संग साईं माँ लक्ष्मी देवी का होगा दिव्य आगमन
4/27/2026 5:00:37 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया जी:
आध्यात्मिक नगरी बोधगया एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी विशेष पहचान दर्ज कराने जा रही है. आगामी 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर यहां एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक तीर्थयात्रा का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें परम पूज्य जगद्गुरु साईं माँ लक्ष्मी देवी के सान्निध्य में 40 से अधिक देशों के साधक एकत्रित होंगे.
आयोजकों के मुताबिक, यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूर्व और पश्चिम की आध्यात्मिक परंपराओं का दुर्लभ संगम है, जो कई वर्षों में एक बार देखने को मिलता है. इस ऐतिहासिक अवसर पर करीब 90 अंतर्राष्ट्रीय साधक, 20 भारतीय साधक, महामंडलेश्वर एवं विश्व भर के संत-महात्मा बोधगया की पावन धरती पर एकत्रित होंगे, जिससे क्षेत्र की आध्यात्मिक गरिमा और भी बढ़ेगी.
इसी क्रम में श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु स्वामी संतोषानंद ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया. उन्होंने कहा कि बोधगया के लिए यह अत्यंत सौभाग्य का क्षण है और यह आयोजन विश्व शांति व मानव एकता का संदेश देगा. उन्होंने बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर साईं माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस वैश्विक आध्यात्मिक महायात्रा के साक्षी बनें. उन्होंने कहा कि 1 मई को अंतरराष्ट्रीय सनातन विराट सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के कोने-कोने से लोग शामिल होंगे,।जिसका मुख्य उद्देश्य सनातन के प्रचार-प्रसार और इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी लोगों को उपलब्ध कराना है.
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, जुलाई में करीब 1 करोड़ रुपये का चालान
#
वीकेएसयू के नूतन परिसर में एनएसएस के तत्वावधान में वृक्षारोपण, कुलपति ने किया शुभारंभ
#
धनबाद में शुरू हुई पेपरलेस पासपोर्ट सेवा, अब ऑनलाइन होगा पुलिस वेरिफिकेशन
#
जमशेदपुर: शिक्षक ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना व झूठे दहेज केस में फंसाने की धमकी का लगाया आरोप
#
चैन छिनतई कांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; चैन और बाइक बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने किया हड़ताल, OPD सेवाए रहीं बाधित
#
दोस्त की पिटाई से युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
#
जेपीएससी परीक्षा पेपर लीक के मामले पर बीजेपी युवा मोर्चा ने निकला आक्रोश मार्च
#
बुद्ध पूर्णिमा पर बोधगया बनेगा विश्व आध्यात्मिक राजधानी, 40 से अधिक देशों के साधकों संग साईं माँ लक्ष्मी देवी का होगा दिव्य आगमन
#
एम.एम. महिला कॉलेज में मनाया वन महोत्सव, चलाया नशा मुक्त भारत अभियान