Date: 18/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
देशभर में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें, ई-फार्मेसी और प्रीडेटरी प्राइसिंग के विरोध में केमिस्टों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन
5/17/2026 2:04:59 PM IST
82
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara: भोजपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD), मुंबई द्वारा घोषित 20 मई के राष्ट्रव्यापी बंद का समर्थन करते हुए कहा कि जनहित, उपभोक्ता सुरक्षा और दवा व्यवसाय की पारदर्शिता बचाने के लिए यह कदम आवश्यक हो गया है। बंद 19 मई की मध्यरात्रि 12 बजे से 20 मई की मध्यरात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री, अवैध ई-फार्मेसी और बड़ी कंपनियों की प्रीडेटरी प्राइसिंग से छोटे दवा दुकानदारों का व्यवसाय संकट में है। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता के पक्ष में रहा है, लेकिन अनियंत्रित ऑनलाइन सिस्टम ने बाजार में असंतुलन पैदा कर दिया है। एसोसिएशन ने कहा कि ई-फार्मेसी के माध्यम से बिना नियंत्रण दवाओं की बिक्री, एक प्रिस्क्रिप्शन का कई बार उपयोग, फर्जी पर्चियों पर दवाओं की आपूर्ति, एंटीबायोटिक और नारकोटिक दवाओं की आसान उपलब्धता जैसे खतरे बढ़ रहे हैं। इससे नकली या गलत तरीके से संग्रहित दवाओं का जोखिम, साथ ही एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) जैसी समस्या और गंभीर हो सकती है। इन्होने कहा कि बड़ी कंपनियां निर्धारित मार्जिन से अधिक भारी छूट देकर बाजार में अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा कर रही हैं, जिसका सीधा असर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के दवा दुकानदारों पर पड़ रहा है। इससे छोटे व्यवसायियों का अस्तित्व खतरे में है और बाजार में एकाधिकार की स्थिति बनती जा रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झामुमो कार्यालय पहुँचे एसबीआई से हटाए गए गार्ड,आक्रोशित लोगो ने...
#
बाल संरक्षण इकाई की हुई बैठक, उपायुक्त ने कई बिंदुओं पर की चर्चा
#
प्राकृत विषय में पद सृजन की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा ने की बैठक, शिक्षा मंत्री एवं राज्यपाल को सौपा ज्ञापन
#
जरबेरा फूल की खेती से किसान होंगे आत्म निर्भर
#
दुष्कर्म के आरोपियों का चिपकाया गया पोस्टर, एक गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी पहुंचे गया, शराबबंदी को लेकर कहा...
#
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म एंटनी का छायेगा जादू, शूटिंग जारी
#
8th पे कमीशन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फिर लगा झटका
#
गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से होटल में लगी आग,मची अफरा तफरी ,मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी