Date: 18/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बाल संरक्षण इकाई की हुई बैठक, उपायुक्त ने कई बिंदुओं पर की चर्चा
5/18/2026 5:39:58 PM IST
64
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक आहुत की गई। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति, जागरूकता कार्यक्रम, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना, पीएम केयर्स, बाल विवाह रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान सहित लापता बच्चों की सूचना संबंधित विभिन्न स्तरों पर गठित बाल संरक्षण समिति की स्थिति आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा रिक्त पदों पर प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों के संवीक्षा की जानकारी लेते हुए विज्ञापन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर तथा पीएम केयर्स योजना से लाभान्वित बच्चों की संख्या एवं लाभुकों के चयन की प्रक्रिया की जानकारी ली गई साथ ही पृच्छा की गई कि महीने में कितने बच्चों से जाकर मिले हैं, उन्होंने कहा कि वे स्वयं रेंडमली इसकी जांच कराएंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि योजना के तहत योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों को योजना का लाभ मिले, इसमें कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाल विवाह के रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही पॉक्सो केस के मामले में थाना स्तर से रिपोर्ट नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस विभाग से पत्राचार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने विभिन्न स्तर पर गठित बाल संरक्षण समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय बनाकर बेहतर ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया गया। कहा कि प्रखंड स्तर पर प्रत्येक माह जागरूकता कैंप आयोजित करने के लिए प्रखंडवार शेड्यूल बनाएं, जिसमें प्रखंड स्तर के सभी अधिकारी के अलावा पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधिगण को आमंत्रित करें। इसके अलावा बाल विवाह एवं बाल श्रम पर नियमित रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झामुमो कार्यालय पहुँचे एसबीआई से हटाए गए गार्ड,आक्रोशित लोगो ने...
#
प्राकृत विषय में पद सृजन की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा ने की बैठक, शिक्षा मंत्री एवं राज्यपाल को सौपा ज्ञापन
#
जरबेरा फूल की खेती से किसान होंगे आत्म निर्भर
#
दुष्कर्म के आरोपियों का चिपकाया गया पोस्टर, एक गिरफ्तार
#
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का कृषकों को मिला लाभ, बकरा-बकरी का हुआ वितरण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी पहुंचे गया, शराबबंदी को लेकर कहा...
#
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म एंटनी का छायेगा जादू, शूटिंग जारी
#
8th पे कमीशन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फिर लगा झटका
#
गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से होटल में लगी आग,मची अफरा तफरी ,मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी