Date: 18/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पॉलिटेक्निक परीक्षा के बाद जंक्शन पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी
5/17/2026 6:33:22 PM IST
69
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: रविवार को आरा मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केंदों पर आयोजित पॉलिटेक्निक परीक्षा को लेकर शहर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ से गुलजार रहा। परीक्षा में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। अधिकांश परीक्षार्थी शनिवार की रात से ही ट्रेनों के माध्यम से आरा पहुंच रहे थे, जिसके कारण देर रात से ही रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ने लगी थी। परीक्षा समाप्त होते ही शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी और कुछ ही देर में आरा रेलवे जंक्शन पूरी तरह छात्रों से भर गया। प्लेटफार्मों पर लगभग हर तरफ सिर्फ परीक्षार्थियों का सैलाब देखने को मिला। डाउन लाइन से आने वाली ट्रेनों में इतनी भीड़ थी कि छात्र दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर दिखे। कई ट्रेनों में सामान्य और जनरल कोच क्षमता से कई गुना अधिक भरे हुए थे आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारी और जवान प्लेटफॉर्म पर लगातार गश्त करते दिखे। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ छात्रों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ने-उतरने में सहयोग किया। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण जंक्शन परिसर में अफरातफरी जैसी स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस और रेल सुरक्षा बल की तत्परता से किसी तरह की अप्रिय घटना टल गई। परीक्षा समाप्ति के बाद देर शाम तक आरा जंक्शन परीक्षार्थियों की आवाजाही से पूरी तरह व्यस्त रहा।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झामुमो कार्यालय पहुँचे एसबीआई से हटाए गए गार्ड,आक्रोशित लोगो ने...
#
बाल संरक्षण इकाई की हुई बैठक, उपायुक्त ने कई बिंदुओं पर की चर्चा
#
प्राकृत विषय में पद सृजन की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा ने की बैठक, शिक्षा मंत्री एवं राज्यपाल को सौपा ज्ञापन
#
जरबेरा फूल की खेती से किसान होंगे आत्म निर्भर
#
दुष्कर्म के आरोपियों का चिपकाया गया पोस्टर, एक गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी पहुंचे गया, शराबबंदी को लेकर कहा...
#
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म एंटनी का छायेगा जादू, शूटिंग जारी
#
8th पे कमीशन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फिर लगा झटका
#
गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से होटल में लगी आग,मची अफरा तफरी ,मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी