Date: 18/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तुलग्राम में ज्येष्ठ उत्सव पर छौ नृत्य और झूमर की रही धूम, हरेलाल महतो रहे मुख्य अतिथि
5/17/2026 6:33:22 PM IST
129
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला: पहला ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर चांडिल प्रखंड के तुलग्राम गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक मानभूम छौ नृत्य एवं झूमर संगीत की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता हरेलाल महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने ढोल, नगाड़ा और शहनाई की थाप पर वीर रस से ओत-प्रोत छौ नृत्य प्रस्तुत किया। कलाकारों ने रंग-बिरंगे मुखौटे और पारंपरिक वेशभूषा में महिषासुर वध एवं राम-रावण युद्ध के दृश्यों का जीवंत मंचन किया। दर्शकों ने हर करतब पर तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।महिला मंडली द्वारा झूमर गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसमें कुड़माली लोकगीतों पर ग्रामीण महिलाएं थिरकती नजर आईं। इस दौरान मुख्य अतिथि हरे लाल महतो ने छौ नृत्य पार्टी को पुरस्कृत भी किया। मौक़े पर मुख्य अतिथि हरेलाल महतो ने अपने संबोधन में कहा कि छौ और झूमर झारखंड की आत्मा हैं। ये सिर्फ नृत्य-संगीत नहीं, बल्कि हमारी पहचान और विरासत हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना जरूरी है, तभी हमारी परंपराएं जीवित रहेंगी। उन्होंने आयोजक मंडली को ऐसे कार्यक्रम निरंतर कराने के लिए प्रोत्साहित किया और कलाकारों को सम्मानित भी किया। इस मौक़े पर समाजसेवी हिकीम महतो, खगेन महतो, श्रावण महतो, बनमाली लोहार, बुद्देश्वर सिंह, भदरू सिंह, लालू सिंह सरदार, ग्रामप्रधान फूलचंद महतो, पद्मलोचन महतो, गौरीशंकर महतो, शरत महतो, लालटू महतो, श्यमाचरण महतो समेत युवा कमिटी के सदस्य मौजूद थे।
कोयलांचल लाइव के लिए सरायकेला से बसंत साहू की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झामुमो कार्यालय पहुँचे एसबीआई से हटाए गए गार्ड,आक्रोशित लोगो ने...
#
बाल संरक्षण इकाई की हुई बैठक, उपायुक्त ने कई बिंदुओं पर की चर्चा
#
प्राकृत विषय में पद सृजन की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा ने की बैठक, शिक्षा मंत्री एवं राज्यपाल को सौपा ज्ञापन
#
जरबेरा फूल की खेती से किसान होंगे आत्म निर्भर
#
दुष्कर्म के आरोपियों का चिपकाया गया पोस्टर, एक गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी पहुंचे गया, शराबबंदी को लेकर कहा...
#
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म एंटनी का छायेगा जादू, शूटिंग जारी
#
8th पे कमीशन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फिर लगा झटका
#
गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से होटल में लगी आग,मची अफरा तफरी ,मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी