Date: 18/05/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से चार मवेशियों की मौत, दो घायल

5/18/2026 1:44:14 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र के हाता जमशेदपुर मुख्य पथ पर पावरु पहाड चौक के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने सड़क पर चल रहे भैंसो के झुंड को टक्कर मारी. इस टक्कर से चार भैंस की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दुर्घटना में दो भैंस गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार जमशेदपुर के ओर से बोलेरो हाता तरफ आ रहा था,बोलेरो तेज गति में होने के कारण घटनास्थल पर अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे भैसो के झुंड को टक्कर मारी एवं बोलेरो पलट गया. बोलेरो पलटते ही ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया. टक्कर से चार भैंस की मौत मौके पर ही हो गई. आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना के जिम्मेदार बोलेरो चालक पर कार्रवाई एवं मृत भैसों को सड़क से हटाने और मुआवजा की की मांग करने लगे।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट