Date: 18/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का कृषकों को मिला लाभ, बकरा-बकरी का हुआ वितरण
5/18/2026 2:02:37 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत आज राजकीय पशु चिकित्सालय जामताड़ा में सदर प्रखंड के तीन पंचायतों के कृषकों के बीच बकरा-बकरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख पार्वती सोरेन, पशु चिकित्सक सुनील प्रसाद समेत विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान चयनित लाभुकों को बकरा-बकरी उपलब्ध कराया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के किसान पशुपालन के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। कृषकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें रोजगार और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। मौके पर पशु चिकित्सक डॉक्टर सुनील प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का उद्देश्य ग्रामीण किसानों एवं पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़ना और उनकी आय में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि बकरी पालन कम लागत में बेहतर आमदनी का माध्यम बन रहा है और सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार इस तरह की योजनाएं चला रही है। उन्होंने लाभुकों को पशुओं के रखरखाव, टीकाकरण एवं उचित देखभाल की भी जानकारी दी और जरूरी दवा का भी वितरण किया गया है।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झामुमो कार्यालय पहुँचे एसबीआई से हटाए गए गार्ड,आक्रोशित लोगो ने...
#
बाल संरक्षण इकाई की हुई बैठक, उपायुक्त ने कई बिंदुओं पर की चर्चा
#
प्राकृत विषय में पद सृजन की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा ने की बैठक, शिक्षा मंत्री एवं राज्यपाल को सौपा ज्ञापन
#
जरबेरा फूल की खेती से किसान होंगे आत्म निर्भर
#
दुष्कर्म के आरोपियों का चिपकाया गया पोस्टर, एक गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी पहुंचे गया, शराबबंदी को लेकर कहा...
#
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म एंटनी का छायेगा जादू, शूटिंग जारी
#
8th पे कमीशन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फिर लगा झटका
#
गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से होटल में लगी आग,मची अफरा तफरी ,मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी