Date: 03/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
करंट की चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत 

5/19/2026 4:15:28 PM IST

215
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Saraikela: पश्चिम बंगाल के लोधासुली रेंज के सालबोनी क्षेत्र में हाथी की दर्दनाक मौत की घटना का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक खेत में अवैध रूप से लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से एक वयस्क नर हाथी की मौत हो गई। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के साथ साथ  वन्यप्रेमियों में भी रोष है। बताया जाता है की कल देर रात हाथियों के  एक झुंड से एक हाथी सालबोनी के एक खेत में चला गया। तभी हाथी खेत में लगे बिजली के करंट के चपेट में आ गयी जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। जब ग्रामीणों ने सुबह शव को देखा तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। घटना की सूचना पाते ही लोधासुली रेंज की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मौत करंट को ही बताया जा रहा है,अंतिम रिपोर्ट पोस्टमार्टम के बाद ही मिलने की पुष्टि की जा रही है। वन विभाग ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 
सरायकेला से कोलयांचल लाइव बसंत कुमार साहू की रिपोर्ट