Date: 04/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, हथौड़े से भी किया गया वार
11/4/2026 12:42:32 PM IST
36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara
: बिहार के भोजपुर जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में धारदार हथियार और लोहे के हथौड़े से वार कर मां-बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना को अंजाम देने का आरोप मृतका के बड़े बेटे पर लगा है। मृतकों की पहचान तेंदुनी गांव निवासी रामवती देवी और उनके पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामवती देवी अपने छोटे बेटे सुनील कुमार के साथ रहती थीं। इसी दौरान पारिवारिक विवाद और जमीन को लेकर चल रहे विवाद में इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मां-बेटे पर पहले धारदार हथियार गड़ासे से हमला किया गया। इसके बाद लोहे के हथौड़े से भी वार किया गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी के फरार होने की बात सामने आई है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया, ताकि घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। इस मामले में मृतका रामवती देवी के बड़े बेटे दिनेश उर्फ दीपक और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे जगदीशपुर एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि रामवती देवी और सुनील कुमार मां-बेटे थे। दोनों की हत्या धारदार हथियार और हथौड़े से की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। फिलहाल इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की असली वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गवाही नहीं देने के लिए मिल रही थी धमकी, लोकल ट्रेन से घर लौटने के दौरान वारदात को दिया गया अंजाम, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज......
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव
#
डोभी चेकपोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई, स्कोडा कार से 144 बोतल शराब जब्त
#
रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार दो शूटर अब भी फरार
#
शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब पांच लाख के सामान और नकदी की चोरी ..
#
जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में 4 गिरफ्तार; नकदी और लॉटरी-सट्टे का सामान बरामद....
#
सुबह-सुबह शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, चेन छिनतई के दौरान वारदात का आरोप
#
SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग....
#
घर में सोई हुई बच्ची को करैत सांप ने तीन बार डंसा, शेखपुरा ले जाने के दौरान रास्ते में मौत.....