Date: 18/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एक करोड़ की लागत से बने तालाब को चारदीवारी में किया कैद,15वें वित्त आयोग की राशि से हुआ था तालाब का जीर्णोद्धार
11/17/2026 12:19:09 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: नगर पंचायत जामताड़ा वार्ड संख्या 12 के गायछंद में सरकारी राशि से कराए गए तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता और अतिक्रमण का गंभीर मामला सामने आया है। 15वें वित्त आयोग की राशि से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से करीब दो वर्ष पूर्व तालाब का जीर्णोद्धार कराया गया था। आरोप है कि अब इस सार्वजनिक तालाब को चारदीवारी के अंदर घेरकर कब्जे में ले लिया गया है।
मामले की शिकायत कुछ लोगों द्वारा जामताड़ा नगर पंचायत कार्यालय में की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत और नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता ने अन्य पदाधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन की। इस दौरान तालाब के निर्माण, जमीन के स्वामित्व और चारदीवारी से घेरने को लेकर कई सवाल सामने आए। कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत और नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए उपायुक्त और नगर विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर जांच करने की मांग की है। जिसे लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने मीडिया को बताया कि दो वर्ष पूर्व में 15 वीं वित्त आयोग से लगभग एक करोड़ की लागत से तालाब जीर्णोद्धार किया गया था, लेकिन उस तालाब का घेराबन्दी कर लिया गया है। जो सार्वजनिक तालाब है, यह एक प्रकार का घोटाला है। इसे लेकर हमलोग उपायुक्त और नगर विकास को पत्र लिखकर जांच करने की मांग करते हुए संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाही की मांग किये हैं। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत ने बताया कि तालाब निर्माण में अनियमितता की आशंका है। तालाब जिस जमीन पर बनाया गया है, उस भूमि का वास्तविक मालिक कौन है, जमीन किसके नाम पर दर्ज है और उसका अधिग्रहण किस आधार पर किया गया है, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जमीन के स्वामित्व और तालाब पर कब्जे से जुड़े तथ्यों का खुलासा आगे की जांच-पड़ताल में किया जाएगा और तालाब को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आदित्यपुर में सनसनीखेज वारदात, श्मशान भूमि के जंगल में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
#
तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर, हवा में उछलकर सड़क पर गिरे दो युवक
#
शोले के वीरू की तर्ज पर बिजली टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा....
#
तीन कथित ऑडियो की जांच में एसआई ऋषि रंजन दोषी, निलंबित; विभागीय कार्रवाई भी शुरू : एसएसपी
#
प्रेम विवाह के 8 महीने बाद उजड़ गई अंजनी की दुनिया, 18 साल की युवती की मौत से परिवार में मातम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने बेलाउर सूर्य मंदिर घाट का किया निरीक्षण
#
गोपाल मैदान में भव्य करम महोत्सव, मंत्री श्रवण कुमार ने की करम डाली की पूजा, दिए प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का संदेश......
#
डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, हथौड़े से भी किया गया वार
#
मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सीनेट-सिंडिकेट नामांकन पर लगी रोक, राज्यपाल सचिवालय ने अगले आदेश तक नामांकन स्थगित किया....