Date: 21/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा दुकानें हुई बंद,केंद्र सरकार से प्रतिबंध लगाने की उठी मांग
5/20/2026 11:41:16 AM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जिला ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को जिले भर के दवा दुकानदार एक दिवसीय हड़ताल पर चले गए। इस दौरान दवा दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखकर ऑनलाइन दवा विक्रेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए एसोसिएशन की ओर से प्रत्येक प्रखंड में एक-एक दवा दुकान को इमरजेंसी सेवा के लिए खुला रखा गया था। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय दवा दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। साथ ही बिना उचित जांच और चिकित्सकीय सलाह के दवाओं की ऑनलाइन बिक्री लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है। उन्होंने केन्द्र सरकार से अविलंब ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। वहीं एसोसिएशन के सचिव गोपाल डालमिया ने कहा कि दवा एक संवेदनशील वस्तु है, जिसकी बिक्री नियमों के तहत होनी चाहिए। ऑनलाइन माध्यम से दवा बिक्री में कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस दिशा में जल्द ठोस कदम नहीं उठाती है तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जवईनिया गांव के पास कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
#
JAC इंटरमीडिएट परीक्षा में अनुपम लाहा ने लहराया परचम, हरे लाल महतो ने किया सम्मानित
#
गांव के पास कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
#
बिहार में 40 हजार दवा दुकानें बंद, ई फार्मेसी के विरोध में दवा व्यपारियों की हड़ताल
#
परीक्षा केंद्रों पर बिजली-पानी संकट मामले पर परीक्षा नियंत्रक से मिला आइसा का एक प्रतिनिधि मंडल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोहराय और सोहरा आदिवासी पेंटिंग के जरिये गांव की महिलाए बन रही आत्मनिर्भर
#
रेल कर्मचारियों ने रेल इंजन कारखाना कार्यालय के बाहर दिया धरना, कहा....
#
बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मुलाकात, शराब घोटाले और ACB की कार्यशैली उठाया सवाल ,कहा ...
#
दुबई के कुनाफ़ा चॉकलेट के चक्कर में महंगा हुआ पिस्ता
#
GT vs RCB: रजत पाटीदार के विवादित कैच पर जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा, 'मैं खुश हूं..