Date: 25/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
GT vs RCB: रजत पाटीदार के विवादित कैच पर जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा, 'मैं खुश हूं..
5/1/2026 10:56:46 AM IST
164
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
नई दिल्ली :
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच गुरुवार को खेले गए मैच के बाद जेसन होल्डर द्वारा लिए गए रजत पाटीदार के कैच को लेकर काफी विवाद मचा हुआ है। आरसीबी अपने कप्तान के कैच को गलत बता रही है और होल्डर को बेईमान के कटघरे में खड़ा कर रही है। इस बीच गुजरात के ऑलराउंडर होल्डर ने हैरान करने वाला बयान दिया है।
आठवें ओवर की चौथी गेंद पर होल्डर ने डीप स्क्वायर लेग पर आरसीबी के कप्तान पाटीदार का कैच लपका। इस कैच के बाद विवाद हो गया क्योंकि होल्डर जब जमीन पर गिरे तब गेंद हल्की सी जमीन पर लगी हुई दिखाई दे रही है। वहीं होल्डर जब उठे तो उन्होंने गेंद को जमीन पर लगा दिया था। ये रिप्ले में साफ दिख रहा था। इसी को लेकर आरसीबी ने आपत्ति जताई, लेकिन पाटीदार को फिर भी आउट दे दिया गया।
होल्डर ने कही अपनी बात
इस मैच में होल्डर ने गुजरात को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया। उन्होंने चार ओवरों में 29 रन देकर दो विकेट लिए। अपने शानदार खेल के लिए होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद होल्डर ने कहा, "मैंने रबाडा को आते हुए देख लिया था। मैं बस यही उम्मीद कर रहा था कि मैं उनसे टकरा नहीं जाऊं। मैं साइड से उन्हें देख रहा था, लेकिन वह मुझे रोकने के लिए काफी दूर थे। जैसे गेंद आई मैंने उसका स्वागत किया। मैं मौका भुनाकर काफी खुश हूं।"
होल्डर ने अंत में 10 गेंदों पर 12 रनों की पारी खेली। वह बल्ले से तूफानी अंदाज में रन बनाने का दम रखते हैं और फ्रेंचाइजी उनसे यही उम्मीद करती है। होल्डर ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा, "जिस तरह से ये फ्रेंचाइजी एप्रोच करती है, आपको शार्प रहना है। ये समय पर अच्छा कर दिखाने वाली बात है।"
ऐसा रहा मैच
इस मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी वो कमाल नहीं कर सकी जो वो इस सीजन कर रही है। उसकी तूफानी बैटिंग लाइनअप 19.5 ओवरों में 155 रनों पर ढेर हो गई। उसकी तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक तक नहीं जमाया। इस आसान से टारगेट को गुजरात ने 15.5 ओवरों में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
BCCI का नया 'Performance Block प्रोग्राम' शुरू, हार्दिक पांड्या रिहैब में जुड़े
#
इंग्लैंड सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या! टीम इंडिया को बड़ा झटका
#
तीन बेटियों का बॉक्सिंग में जलवा, राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भारत बनाम अफगानिस्तान ODI अपडेट: हरशित राणा की वापसी से बढ़ी टीम की ताकत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
निबंधन कार्यशाला का हुआ आयोजित ,व्यवसायियों को जीएसटी नियमों की दी गई जानकारी
#
गया में भामाशाह जयंती पर गया में आयोजित समारोह, डॉ. प्रेम कुमार ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
#
शराब माफिया का आतंक: युवती ने जब छेड़खानी का किया विरोध तो भाई और बहन को पीट कर किया लहूलुहान
#
Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी फिल्म
#
इन देशों में हुई रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बनी नंबर 1