Date: 21/05/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कपड़ा दुकान में फायरिंग के मामले का हुआ खुलासा, 6 गिरफ्तार

5/20/2026 4:07:02 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र अन्तर्गत नगर परिसद बाजार स्थित यूनिक कलेक्सन कपड़ा दुकान में 15 तारिक को 5 अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा एक मैरान रंग के वैगनआर कार में सवार होकर रंगदारी का पैसा नहीं देने तथा अपना वर्चस्व कायम करने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिए थें, वहीं संबंध में जुगसलाई थाना में मामला दर्ज कराया गया था और इस कांड के उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपूर, के आदेश के आलोक में पुलिस अधीक्षक, नगर, के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, विधि व्यवस्था, जमशेदपूर के नेतृत्व में एक पुलिस टिम का गठन किया गया था। गठीत पुलिस टिम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में लगातार तकनिकी साक्ष्य, आसुचना संकलन, साक्षीयों के बयान, CCTV कैमरा के अवलोकन एवं अन्य श्रोतों से आये तथ्यों के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान मनीष सिंह गिरोह के कुख्यात अपराधकर्मी के रुप में किया गया। पुलिस टीम द्वारा कांड का उद्भेदन एवं गिरफ्तारी हेतू 1.. अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, 2. राहुल सिंह उर्फ बडकू, 3. हरप्रित सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, 4. राहुल सिंह उर्फ गेटलु, को शिव घाट जुगसलाई के निकट से तथा 5. बानेश्वर नामता उर्फ मानस को बर्मामाइंस रेलवे यार्ड के निकट से तथा 6. अंकित खटिक उर्फ अंकित सोनकर को गर्ल स्कुल जुगसलाई के निकट से पकड कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से फायरिंग की घटना में प्रयुक्त मैरुन रंग का वैगनआर कार तथा चार देशी पिस्टल, पाँच गोली, तीन खाली मैगजीन, छः एड्रांयड मोबाईल फोन, एक खोखा जप्त किया गया है और पुलिस टीम द्वारा आगे की कार्रवाई लगातार जारी है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट